फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ghasi Ka Purwa defeated Nagla Mulu and Achalda Block Team.

Auraiya News: घासी का पुरवा ने नगला मुलू व अछल्दा ब्लॉक टीम को हराया

Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ghasi Ka Purwa defeated Nagla Mulu and Achalda Block Team.
अछल्दा। कस्बे के सैयद बाबा ग्राउंड पर चल रहे अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें घासी का पुरवा की टीम ने नगला मुलू व अछल्दा ब्लॉक की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

पहला मैच नगला मुलू की टीम व घासी का पुरवा की टीम के बीच आठ ओवर का हुआ। इसमें नगला मुलू टीम के खिलाड़ियों ने 45 रन बनाकर विपक्षी टीम को 46 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घासी का पुरवा टीम ने लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। इसमें घासी पुरवा टीम के खिलाड़ी अंशुल को नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद हुए दूसरे मैच में अछल्दा ब्लॉक की टीम 70 रन बनाकर घासी का पुरवा टीम को 71 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घासी का पुरवा टीम ने बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया। इसमें घासी पुरवा टीम के खिलाड़ी नितिन को सपा नेता बाबा रामनरेश ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक फिरोज खान, आशीष पोरवाल, शहनवाज अख्तर व दिलीप यादव सहित सैकड़ों युवा मैच देखने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed