फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   General Secretary of Lekhpal Association suspended, warning to Revenue Inspector

Auraiya News: लेखपाल संघ के महामंत्री संस्पेंड, राजस्व निरीक्षक को चेतावनी

Tue, 23 Jul 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
General Secretary of Lekhpal Association suspended, warning to Revenue Inspector
औरैया। बिधूना में सोमवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एक महिला ने विरासत दर्ज होने की शिकायत डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से की। बार-बार अवगत कराने के बाद भी तहसील कर्मियों के द्वारा पीड़िता को चक्कर लगाने की बात सामने आई। मामले में डीएम ने तुरंत लेखपाल को संस्पेंड करने व राजस्व निरीक्षक को कड़ी चेतावनी के आदेश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव लहटोरिया निवासी सुमन देवी पत्नी अखिलेश कुमार तहसील पहुंची। जहां डीएम को शिकायती पत्र देते हुए विरासत दर्ज न होने की बात कही। मामले में डीएम ने एसडीएम बिधूना हरिश्चंद्र को लापरवाही बरत रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में लेखपाल संघ के जिला महामंत्री पतंजलि दुबे लपेटे में आ गए। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। वहीं राजस्व निरीक्षक यशोधन पाल को कड़ी चेतावनी जारी की गई। एसडीएम बिधूना हरिश्चंद्र ने बताया कि लेखपाल पतंजलि दुबे को सस्पेंड किया गया है। वहीं राजस्व निरीक्षक यशोधन पाल को चेतावनी जारी की गई है। विरासत दर्ज होने की शिकायत आने पर यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed