फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gehsar massacre: on four absconding killers 15-15 thousand reward

गहेसर हत्याकांड: फरार चार हत्यारोपियों पर

Sun, 26 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gehsar massacre: on four absconding killers 15-15 thousand reward
दिबियापुर । गहेसर गांव में 25 फरवरी को युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ एसपी अभिषेक वर्मा ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अब होर्डिंग्स लगाकर प्रचार प्रसार भी करेगी। पिछले दिनों पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजाकर आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए थे।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गहेसर निवासी विनय पुत्र चंद्र प्रकाश दीक्षित का शव 25 फरवरी को गांव के बाहर खेतों में मिला था। विनय की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई रजनीश दीक्षित ने गांव के राहुल, राजकुमार, संजीव, गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद एक और हत्यारोपी ऋषि का नाम प्रकाश में आया था। मामले की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल की निगरानी में चल रही है। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। एक हत्यारोपी गौरव न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। शेष चारों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून को फरार हत्यारोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किए थे। इसके बावजूद अभी तक आरोपियो ने न तो कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है और न ही पुलिस पकड़ में आए। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि चारों फरार हत्यारोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। पकड़े न जाने पर आरोपियों के घरों पर कुर्की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed