फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   gayatri shaktipeeth was illuminated by 2100 lights.

2100 दीपों से जगमग हुआ गायत्री शक्तिपीठ

Mon, 02 Dec 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
gayatri shaktipeeth was illuminated by 2100 lights.
फोटो 01एयूआरपी26- दीप यज्ञ के बाद आरती के दौरान यज्ञ स्थल पर मौजूद महिलाएं - फोटो : AURAIYA
औरैया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ-संगीत प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार की शाम दीप यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्रों के जाप के बाद शक्तिपीठ स्थल 2100 दीपों से जगमगा उठा। दीप यज्ञ के बाद महिलाएं दीपों को लेकर घर जाती हुईं भी सड़कों पर नजर आईं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आर्य नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक योग व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक प्रदीप पोरवाल, रामलखन शुक्ला द्वारा मौजूद लोगों को पद्मासन, ताड़ासन, प्राणायाम, अनुलोम, विलोम, शवासन आदि योगाभ्यास के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया गया कि वह योग क्रियाओं को सुबह के समय दिनचर्या में शामिल करें। यह योग शरीर को निरोगी बनाने में सहायक होगा। इसके बाद आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं और उसके बाद गुरुदीक्षा, संस्कार, यज्ञोपवीत, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार कराए गए।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर के समय कार्यकर्ता गोष्ठी और संगीत प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ और देरशाम को लगभग साढ़े छह बजे विशाल दीप यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 2100 दीपों को एक साथ जलाया गया। दीपों के जगमग होते ही कार्यक्रम स्थल का नजारा देखने लायक था। इसके बाद आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों के साथ-साथ बच्चों की संख्या भी अधिक देखने को मिली। कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि दो दिसंबर को पूर्णाहुति एवं टोली विदाई कार्यक्रम के साथ भक्ति कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामचंद्र गुप्ता, रमेशचंद्र गुप्ता, पप्पू शिवहरे, धर्मेंद्र दुबे, विष्णु गहोई, पप्पू पांडे, अमरनाथ तिवारी, शिवकुमार गुप्ता, राजो गुप्ता, सुशीला गुप्ता, मालती शर्मा, कुसुम मिश्रा, अनुराधा चतुर्वेदी, सीता, बेबी, सीमा चौहान, वंदना गुप्ता आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed