फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   gang rape

गैंगरेप करने के आरोपियों की तलाश को गठित की गईं दो टीमें

Sun, 08 Dec 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
gang rape
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने आई एक छात्रा को पिस्टल के बल पर कार में डालकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने व अश्लील वीडियो बनाने के चारों आरोपियों की तलाश में एसपी ने दो टीमें गठित की हैं। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिशें दे रही है। ऐसे में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। उधर घटना के सही खुलासे को लेकर सर्विलांस टीम भी तथ्य जुटाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में 29 नवंबर 2019 को कोचिंग पढने आई एक छात्रा को कार सवार चार युवकों द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने व पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाने के संबंध में कोतवाली में पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस खुलासे को लेकर प्रयासरत है। उधर मामले में आरोपी बताए गए अंकित यादव व उसके भाई अर्पित यादव पुत्रगण राधेश्याम यादव निवासी ग्राम जमालीपुर के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उक्त लोगों की गिरफ्तारी को लगातार प्रयास में जुटी हुई है। सर्विलांस टीम भी आरोपियों को पकड़ने में लगी है। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं उन्होंने बताया कि जो घटना स्थल बताया जा रहा है। वहां पर काफी भीड़ भाड़ रहती है। ऐसे में उन्होंने इस प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। वहीं यह भी निर्देश दिए हैं कि उक्त आरोपी बताए जा रहे युवक की लोकेशन की जांच करें। जिससे उसके घटना वाले दिन शहर में घटना स्थल के आसपास मौजूद होने के कोई तथ्य मिल सकें। वहीं पीड़िता की ओर से इससे पहले महिला थाना में भी उक्त आरोपी युवक के संबंध में अलग-अलग तरीके के शिकायती पत्र दिए गए हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

औरैया। पूरे घटनाक्रम में आरोपी बताया जा रहा युवक अंकित यादव के संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि उक्त आरोपी युवक आर्मी में नौकरी करता है। इस मामले में पता लगाया जा रहा है कि घटना के दिन वह ड्यूटी पर था या छुट्टी पर। इस प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। घटना स्थल के आसपास रहने वाले व चाय आदि के खोखे रखने वालों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed