फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganesh festival celebrated with enthusiasm among devotees

Auraiya News: गणपति महोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं में उत्साह

Tue, 02 Sep 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ganesh festival celebrated with enthusiasm among devotees
फोटो-02एयूआरपी 25- बिधूना के रणगांव स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे भक्त। संवाद
बिधूना। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में गणपति महोत्सव की धूम मची है। जगह-जगह स्थापित गणपति बप्पा के पंडालों में सातवें दिन भक्तों ने गणेशजी प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए। वहीं, शाम को कस्बा स्थापित प्रतिमाएं विसर्जित भी की गईं।
विज्ञापन


कस्बा बिधूना में राधा कृष्ण मंदिर परिसर, अछल्दा रोड स्थित पुरानी सेंट्रल बैंक के समीप, और किशनी रोड पावर हाउस के पास लगे गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के पसुआ, बंथरा और रूरूगंज व कुदरकोट में भी गणेश महोत्सव में सुबह-शाम की आरती के समय घड़ियाल, घंटे और शंख की ध्वनि से वातावरण गूंज उठते हैं। बंथरा क्षेत्र में आयोजित गणेश महोत्सव में बंटी भदोरिया, प्रगति भदोरिया, संजू सेंगर, पुनीत सेंगर, शिवम, केतन, प्रशांत सेंगर, सूरज, सौरभ, रोहित आदि श्रद्धालुओं ने मिलकर गणेश बप्पा की आरती उतारी और समाज, देश व प्रदेश की शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वहीं, शाम को जगह-जगह भक्तों ने गणपति बप्पा की विसर्जन यात्राएं निकाली। इस दौरान जमकर भक्तों ने गुलाल एक दूसरे पर उड़ेला। बाद में नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed