फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganapati was seated in the pandals, Bappa Morya resounded

Auraiya News: पंडालों में विराजे गणपति, गूंजा बप्पा मोरया रे

Thu, 28 Aug 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ganapati was seated in the pandals, Bappa Morya resounded
फोटो 27 एयूआरपी 49 अयाना क्षेत्र में शोभायात्रा में गणपत बप्पा के संग भक्त। संवाद
औरैया। गणेश महोत्सव का बुधवार को आगाज हो गया। आस्था और उल्लास के साथ जगह-जगह पंडालों में हवन पूजन के साथ गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन

अबीर- गुलाल से सराबोर भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के उदघोष के साथ उत्सव का शुभारंभ किया। शहर की आवास विकास कॉलोनी में एलआईसी के पास गणपति को विराजमान किया गया। शाम को भव्य आरती का आयोजन किया गया।
जिले के 45 सार्वजनिक स्थानों पर गणपति की मूर्ति स्थापित कर आयोजनों का शुभारंभ हुआ। बिधूना कस्बे के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। राधा कृष्ण मंदिर, पुरानी सेंट्रल बैंक के समीप, किशनी रोड तथा पावर हाउस के पास पंडाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कुदरकोट में तीन जगह पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। पंडालों में पूजा पाठ के साथ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं। सार्वजनिक पंडालों के अलावा घरों में भी गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। घर-घर में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना हो रही है। रंग-बिरंगी लाइटिंग, सजावट और भक्ति संगीत वातावरण को और अधिक उल्लासमय बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल में हाईवे किनारे स्थित अष्ट विनायक मंदिर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। बाबरपुर कस्बे व गांवों में शोभायात्रा के साथ गणपति विराजमान किए गए। दोपहर 12 बजे कस्बे के मुख्य तिराहे पर सजे पंडाल से शुरू हुई। गणपति की शोभायात्रा परिक्रमा करते हुए वापस पंडाल पंहुची। यहां गणपति की आरती उतारी गई और प्रतिमा की स्थापना की गई।
अष्ट विनायक मंदिर के आयोजक कैलाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक आचार्यों द्वारा पूजन किया जाएगा। रोजाना शाम सात बजे से महिलाओं द्वारा दीप मालिका व भजन संध्या का आयोजन होगा। (संवाद)

विसर्जन यात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली का न करें उपयोग
बिधूना। महोत्सव के अंतिम दिन विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क है। बुधवार को सीओ व कोतवाली प्रभारी ने कस्बे व आसपास के विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों से यात्रा के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग न करने की हिदायत दी।
सीओ पी पुनीत मिश्रा ने देवघट मंदिर स्थित अरिंद नदी घाट व कमलपुर में नहर स्थित विसर्जन स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा में लापरवाही न करें। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए। (संवाद)
भक्तों ने श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली
अटसू। मुरादगंज में गणेश मित्र मंडल के द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान गणेश की कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शिक्षक राधाकृष्ण सोनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर घर पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की।
पूजन में मधुसूदन शुक्ला मौजूद रहे। स्थापना से पहले गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा औरैया रोड व इटावा रोड पर निकाली गई। इस मौके पर सुमित सोनी, राजू सोनी, कन्हैया सोनी, कुलदीप सोनी, लकी सोनी, श्यामू सोनी, सौरभ पोरवाल व सतीश पोरवाल आदि लोग शामिल हुए। (संवाद)
लड्डू और मोदक से भोग लगाया
अयाना। गणेश चतुर्थी के साथ अयाना में बुधवार को 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। गाजे-बाजे के साथ भक्त गजानन की प्रतिमा को घर और मंदिरों में लाए। उनकी पूजा-अर्चना की। लड्डू और मोदक से भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। कहीं तीन, कहीं पांच तो कहीं 10 दिन बाद इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
अयाना स्थित त्रिपाठी मार्केट में व्यापारियों की ओर सजाए गए गणेश पंडाल में मूर्ति स्थापना से पहले गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव की गलियों से होती हुई वापस पंडाल में पहुंचकर पूर्ण हुई। वहां आचार्य विष्णु मिश्रा ने प्रतिमा स्थापित कराई।

आयोजक आदित्य सोनी ने बताया कि पंडाल में सात दिनों तक सुबह आठ बजे व शाम सात बजे भगवान गणेश की आरती होगी। शाम को कीर्तन आदि कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान सर्वेश सविता, मोनू सविता, अंशुमान दुबे, श्याम जी दुबे, भुवनेश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, राघव मिश्रा, नकुल मिश्रा, सौरभ सविता, ऋषभ गुप्ता, गौरव सविता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed