फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gail engineer on backfatt to see anger of farmers

किसानों का गुस्सा देख बैकफुट पर आए गेल इंजीनियर

Thu, 05 Oct 2017 10:42 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 05 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gail engineer on backfatt to see anger of farmers
मशीन रोककर उजड़ी बाजरा की फसल दिखाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
 गेल की गैस पाइप लाइन डालने के विरोध में गुरुवार को किसानों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का विरोध देख पुलिस के साथ पहुंचे गेल इंजीनियर को बैकफुट पर आना पड़ा और खुदाई का काम बंद करा दिया। किसानों ने ऐलान किया है कि वे बिना मुआवजा खुदाई नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

हल्दिया से दिबियापुर तक गेल की गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। बुधवार को गेल के इंजीनियर सूर्यप्रकाश व राहुल चमरौआ गांव में पाइप लाइन डालने पहुंचे । किसानों ने विरोध किया। किसानों का कहना था कि उनकी फसल बर्बाद होगी। बिना मुआवजा के पाइप लाइन नहीं डालने देंगे। इस पर काम बंद हो गया था। गुरुवार को गेल इंजीनियर सूर्यप्रकाश भारी संख्या में पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद जेसीबी से किसानों की फसल उजाड़ दी। कुछ देर में ही किसान लामबंद हो गए और हंगामा करने लगे। महिलाएं जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं। विवाद बढ़ता देख गेल इंजीनियर पीछे हट गए। काम रोका गया।  इसके बाद किसानों ने उच्चाधिकारियों से बात की। किसान शिवकुमार, जीतबाबू, वकील, राम किशोर, ओम बाबू, शिवकांती, रामबेटी ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा काम नही हाने देंगे। साइट इंजीनियर सूर्य प्रकाश ने कहा कि किसानों की मांग गलत है वह जगह उनके विभाग की है वह काम नियम के अनुसार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed