फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fyring on yong man in election rivalry

चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने गोली मारकर युवक को किया घायल, रेफर

Sun, 22 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
fyring on yong man in election rivalry
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक में चुनावी रंजिश में दबंगों ने युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी। दबंगों ने दहशत फैलाने के इरादे से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। युवक को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला पाठक निवासी आशू मिश्रा (42) रविवार शाम बच्चों को लेकर गांव में ही रक्षाबंधन पर भुजरियां विसर्जित करने गए थे। रास्ते में चार नामजद दबंगों ने आशू को घेरकर तमंचे से फायर कर दिया। गोली आशू के दाहिने घुटने के नीचे लगी है। ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत गंभीर देखकर सैफई रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष फफूंद एसके तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed