{"_id":"62965a89cc4b371aa03f29eb","slug":"fury-in-hopes-for-non-payment-for-four-months-auraiya-news-knp699920825","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से भुगतान न होने पर आशाओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से भुगतान न होने पर आशाओं में रोष
विज्ञापन
विकास भवन में रोष व्यक्त करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आशा कार्यकर्ताओं ने चार माह से मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताकर सीडीओ को ज्ञापन दिया। सीडीओ ने सीएमओ को पत्र भेजकर जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बालेंद्र कटियार के नेतृत्व में जिले की 35 आशा कार्यकर्ता मंगलवार को सीडीओ कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि पिछले चार माह के पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। भुगतान साप्ताहिक आधार अथवा अधिकतम 15 दिन में करा दिया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया।
मानदेय न मिलने से परिवार चलाने में दिक्कत आ रही है। सीडीओ अनिल कुमार ने दो से चार दिन में भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्य कमेटी की उपाध्यक्ष विनीता सिंह, सदस्य ममता शुक्ला, ज्योत्सना, सुमन, रीना, रिंकी, निर्मला, राजवाला, रेखा, राजेश्वरी समेत कई आशाएं मौजूद रहीं।