फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fraud case against sapa mlc wife

सपा एमएलसी की पत्नी समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
fraud case against sapa mlc wife
औरैया। दोहरे हत्याकांड के आरोपी व जेल में निरूद्ध सपा एमएलसी कमलेश पाठक की पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी राजेश कुमार ने 19 अगस्त 2021 को पुलिस अधीक्षक औरैया को शिकायती पत्र दिया था। इसमें मौजा ज्ञानपुर इमामअली परगना व जिला औरैया स्थित प्लाट पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने व रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। इस मामले में पूर्व में अपर जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया गया था। 16 सितंबर 2020 को अपर जिलाधिकारी की ओर से आरोपी सत्तार अहमद पुत्र जमील अहमद व मधु पाठक पत्नी कमलेश पाठक को संयुक्त रूप से धोखाधड़ी करने और इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया था। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में पीड़ित की ओर से दोबारा 19 अगस्त को पुलिस अधीक्षक औरैया को पूर्व में पारित आदेश के साथ शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई गई। इस पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 420 व 477 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर सपा एमएलसी कमलेश पाठक की पत्नी मधु पाठक समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed