फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four youths injured in road accidents

Auraiya News: सड़क हादसों में चार युवक घायल

Sat, 20 Jul 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four youths injured in road accidents
एरवाकटरा/फफूंद। एरवाकटरा व फफूंद में वाहन की टक्कर से चार युवक घायल हो गए। एरवाकटरा क्षेत्र के गांव एरवा पछेला निवासी विजय तिवारी उर्फ कल्लू (32) शनिवार दोपहर किसी काम से बिधूना गया था। वापस लौटते समय पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं शनिवार शाम साढ़े छह बजे फफूंद दिबियापुर बाईपास मोड़ पर एक बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुरेंद्र, कल्लू व जीतू पाल निवासी कटरा मनेपुर फफूंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भेजा। राहगीरों का कहना था की फफूंद दिबियापुर रोड़ के बाईपास मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यदि बाईपास और दिबियापुर रोड़ पर स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएं तो दुर्घटनाएं न हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed