फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four vicious men of inter-district gang arrested

अंतरजनपदीय गैंग के चार शातिर गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four vicious men of inter-district gang arrested
औरैया जिले की ऐरवाकटरा कोतवाली में मौजूद गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। एसओजी व ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने व्यापारियों से ठगी, टप्पेबाजी व चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने दो कारें व चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसओजी व ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गांव देईपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास चेकिंग के दौरान दो कारों में सवार चार संदिग्ध लोगों को रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस को तलाशी में 200 लीटर सरसों के तेल से भरे डिब्बे व 255 लीटर रिफाइंड तेल के डिब्बे बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो कार सवार सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर पुलिस उन्हें थाना ऐरवाकटरा ले गई। वहां कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी, टप्पेबाजी, ठगी करने की घटनाएं कबूल कीं। पुलिस ने चारों की निशानदेही पर 11 बैट्रा, चार इनवर्टर के अलावा आरोपियों के पास से 5570 रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी जिला फिरोजाबाद के एका निवासी सुशील यादव, गांव खेड़ी निवासी ज्ञानवेंद्र सिंह यादव उर्फ छोटू, गांव रूद्रपुर निवासी नीटू यादव व एटा जिला के ढैकी बढेडा गांव निवासी अबिनेंद्र कुमार यादव उर्फ प्रधान हैं। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर औरैया के अलावा इटावा, फिरोजाबाद में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से बरामद किए गए सामान के अलावा दो कारों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।

आरोपियों के पास पुलिस के आईकार्ड व कैप मिली
कार की तलाशी में पुलिस को विभाग के फर्जी आई कार्ड व पुलिस कैप बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि आरोपी फर्जी पुलिस का कार्ड दिखाकर लोगों को विश्वास में ले लेते थे। इसके बाद उनका सामान लेकर चंपत हो जाते थे। इसकी भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी इटावा, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बुलंदशहर आदि जनपदों में घटनाओं को अंजाम देते थे।

औरैया जिले की  ऐरवाकटरा कोतवाली में आरोपियों से बरामद किया गया सामान व कार। संवाद

औरैया जिले की ऐरवाकटरा कोतवाली में आरोपियों से बरामद किया गया सामान व कार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed