{"_id":"6478daae1f29b65faa05bc9f","slug":"four-ration-shops-suspended-for-six-months-card-holders-upset-auraiya-news-c-12-1-264056-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह माह से चार राशन दुकानें निलंबित, कार्डधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह माह से चार राशन दुकानें निलंबित, कार्डधारक परेशान
Thu, 01 Jun 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले की चार राशन की दुकानें पिछले छह माह से निलंबित हैं। ऐसे में इन राशन दुकानों से संबद्ध कार्डधारकों को पड़ोस की दुकानों से लाभ लेने की मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिकारियों की जांच व आगे की कार्रवाई के बीच कार्डधारकों के सामने समस्याएं बनी हैं। ग्रामीणों ने गांव में राशन वितरण कराने की मांग की है।
जिले में राशन की 618 दुकानों के जरिए अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रत्येक माह राशन मुहैया कराया जाता है। शासन की मंशा है कि गांव में ही पात्र लोगों के आसानी से सुविधा मिले। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाती है। मगर पिछले छह माह से औरैया सदर की मई मानपुर, अजीतमल क्षेत्र की अमावता, ऐरवाकटरा क्षेत्र की चंदौली व अछल्दा क्षेत्र की बंसी ग्राम पंचायत स्थित राशन की दुकानें निलंबित होने से कार्ड धारकों को दूसरे गांव की दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इन गांव के कई ग्रामीणों ने जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायती पत्र देकर गांव में ही राशन वितरण कराने की मांग की है।
बता दें कि यह दुकानें राशन वितरण में धांधली और अनियमितता की शिकायतों पर निलंबित की गई थी। विभाग अभी तक जांच कर कोई हल नहीं निकाल सका है। चारों दुकानों से एक हजार के करीब कार्डधारकों के परिवार अन्य गांवों में राशन लेने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने बताया कि निलंबित दुकानों के मामले में पूर्ति निरीक्षक को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैंं। यदि खामियांं दूर नहीं होती हैं तो नए कोटेदार को लेकर चुनाव की तैयारी की जाएगी।