{"_id":"62f3f88ddddd6e05eb45df3c","slug":"four-people-filed-a-report-on-the-orders-of-the-sp-auraiya-news-knp712289883","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐरवाकटरा थानाप्रभारी पर झूठा मुकदमा लिखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरवाकटरा थानाप्रभारी पर झूठा मुकदमा लिखने का आरोप
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। एसपी के आदेश पर एक महिला ने ऐरवाकटरा थाने में गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट, गैर इरादतन हत्या व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही थाना प्रभारी पर पति व देवर पर झूठा मुकदमा लिखने का आरोप लगाया।
दोबा माफी गांव निवासी शीलू की पत्नी देवेंद्री ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चार अगस्त को गांव के राजवीर, राजा, अल्ली व उसकी बेटी विनीता आई और पति व देवर के बारे में पूछा। कहा कि देवर एक लड़की से फोन पर बात करता है। उसने बाहर होने की बात कही तो घर के अंदर घुसकर मारा पीटा। घर में रखे 16 हजार रुपये, मंगलसूत्र व कुंडल लूट ले गए। इसका वीडियो बेटी के मोबाइल पर कैद है। ऐरवाकटरा थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। थाना प्रभारी ने पति व देवर के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखा है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है और न ही थाना प्रभारी ने दर्ज एफआईआर के संबंध में अवगत कराया है। मामले की जांच कराकर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।