फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four laborers injured, 25 sheep killed in container truck collision

अनियंत्रित कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार, 25 भेड़ों को रौंदा

Wed, 10 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four laborers injured, 25 sheep killed in container truck collision
ऐरवाकटरा(औरैया)। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ट्रैक्टर को टक्कर मारता हुआ भेड़ों के झुंड पर चढ़ गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार चार मजदूर घायल हो गए। 25 भेड़े भी मर गईं। पुलिस ने कंटेनर टक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा के गुलालपुर निवासी नीरज ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे वह खेतों से भेड़ों को चराकर घर लौट रहा था। सूरजपुर मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी। अनियंत्रित हुआ कंटेनर ट्रक ने उसकी 35 भेड़ों को रौंद दिया।
विज्ञापन

जिसमें 25 मर गई। घायल ट्रैक्टर चालक दोबामाफी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह ढलाई मशीन को ट्रैक्टर पर लादकर बिधूना से गांव लौट रहा था। उसके साथ सिमरिया निवासी तहसीलदार, दोबामाफी निवासी अखिलेश, अनिल, शिवम कुमार थे, सभी मशीन के पीछे बैठे थे। टक्कर लगने से मशीन पलट गई, जिससे सभी घायल हो गए। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि चालक को पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed