फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four domestic cylinders seized for commercial use

Auraiya News: व्यावसायिक प्रयोग पर चार घरेलू सिलिंडर सीज

Sun, 18 Oct 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four domestic cylinders seized for commercial use
अजीतमल। पूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ घरेलू सिलिंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते पाए जाने पर अलग-अलग ठेलों और प्रतिष्ठानों को चेतावनी देकर चार सिलिंडर सीज किए गए।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार त्रिवेदी ने पूर्ति लिपिक रोहित मौर्या व चौकी ऊंचा के पुलिस बल के साथ ऊंचा की साप्ताहिक बाजार, मुरादगंज बाजार, अयाना रोड और काव्या स्वीट हाउस सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने संचालकों को केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर प्रयोग करने की हिदायत दी। अधिकतर स्थानों पर व्यावसायिक सिलिंडरों का प्रयोग संतोषजनक पाया गया। चार ठेलों और प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग मिला। मौके पर ही सिलिंडर सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed