फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four children drowned while bathing, three were saved by villagers, one died

Auraiya News: नहाने के दौरान चार बालक डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत

Mon, 22 Jul 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four children drowned while bathing, three were saved by villagers, one died
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुर्वा माधौ सिंह निवासी चार बच्चे रविवार सुबह लगभग आठ बजे सहायल थाना क्षेत्र स्थित अरिंद नदी में नहाने गए थे। जहां वह तेज बहाव में डूबने लगे। इसमें से ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया। काफी देर बाद चौथा बच्चा मिला। जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुर्वा माधौ सिंह निवासी नाबालिग शिव (10) पुत्र रनवीर सिंह तोमर अन्य बच्चे बेटू (10) पुत्र हरसेंद्र सिंह, राघव (11) पुत्र रज्जन सिंह नैतिक (13) पुत्र योगेश सिंह गांव के समीप बहने वाली अरिंद नदी में सुबह लगभग नौ बजे नहाने गए थे। तभी चारों नदी में नीचे की तरफ जाने लगे। इस पर बच्चों ने चीखना शुरू कर दिया। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को डूबता देख नदी में छलांग लगा दी। इसमें ग्रामीणों ने नैतिक व राघव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों को निजी वाहन से 100 शैया युक्त चिचौली अस्पताल भेज दिया। इवी बीच बेटू व शिव नदी की गहराई में चले गए। इस पर ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की। इसमें थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। साथ ही उन्हें भी चिचौली अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिव को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटू को बेहोशी की हालत में इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में किशोर की मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक बालक दो बहनों के बीच अकेला था। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मृतक नाबालिग के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इससे कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि बताया कि चार नाबालिग अरिंद नदी में नहाने गए थे। जहां चारों नदी में डूब गए थे। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाल लिया। इसमें एक शिव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed