फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four CHCs including Airavakatra selected in rejuvenation

एरवाकटरा समेत चार सीएचसी का कायाकल्प में हुआ चयन

Sat, 04 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four CHCs including Airavakatra selected in rejuvenation
औरैया। जिले की चार सीएचसी का चयन कायाकल्प अवार्ड के लिए हुआ है। इसमें राज्यसभा सांसद गीता शाक्य द्वारा गोद ली गई एरवाकटरा सीएचसी भी शामिल है। चारों सीएचसी को तीन-तीन लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने जिले के 100 शैया, 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत सातों सीएचसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव, दवा आदि का प्रबंधन, बायोवेस्ट मैनेजमेंट समेत आदि बिंदु शामिल थे। कायाकल्प टीम ने अवार्ड के लिए जिले की सहार, अजीतमल, एरवाकटरा व बिधृूना सीएचसी का चयन किया है।
विज्ञापन

जिसमें से एरवाकटरा सीएचसी राज्यसभा सांसद ने गोद ले रखी है। सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अवार्ड के तौर पर चारों सीएचसी को कायाकल्प टीम द्वारा तीन-तीन लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही 100 शैया व 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। ताकि चारों सीएचसी व दोनों जिला अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिले। सभी सीएचसी पर कायाकल्प टीम की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed