फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former Deputy CMO's clinic not sealed due to residence

Auraiya News: आवास के चलते पूर्व डिप्टी सीएमओ का क्लीनिक नहीं हुआ सील

Mon, 23 Oct 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former Deputy CMO's clinic not sealed due to residence
अजीतमल। कस्बा में रह रहे डिप्टी सीएमओ के आवास पर चल रहे क्लीनिक पर सेऊपुर गांव निवासी बालक की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना शेष है। वहीं दूसरी ओर क्लीनिक को आवास के चलते सील न हो पाने की बात स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से कही जा रही है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी रामवीर की विधवा पुत्र वधू रेनू अपने पुत्र अभिजीत उर्फ जिगर (7) की तबीयत खराब होने पर अजीतमल स्थित आवास बनाकर रह रहे पूर्व डिप्टी सीएमओ सुधांशु दीक्षित के पास दिखाने पहुंची। आवास पर ही क्लीनिक चला रहे पूर्व डिप्टी सीएमओ ने जांच कराने के लिए सलाह दी। एक पैथोलॉजी पर जांच करवाकर, रविवार की सुबह परिजन अभिजीत उर्फ जिगर को फिर से डाक्टर के आवास पर दिखाने के लिए आए। जांच रिपोर्ट देखकर डाक्टर द्वारा दवा देकर ड्रिप लगा दी गई। परिजन की ओर से आरोप लगाया गया कि ड्रिप के दौरान अभिजीत की हालत बिगड़ी तो डाक्टर को बताने पर अभद्रता की गई। ड्रिप चढ़ना बंद हो जाने पर विरोध हुआ। इसी दौरान अभिजीत ने दम तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख पूर्व डिप्टी सीएमओ क्लीनिक में ताला लगा मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मृतक के मामा कानपुर देहात जनपद के थाना मंगलपुर अंतर्गत सहनीपुर निवासी आनंद कुमार पुत्र महावीर की तहरीर के आधार पर पूर्व डिप्टी सीएमओ सुधांशु दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए शव भेजा गया। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल के द्वारा बालक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि डॉक्टर द्वारा अपने आवास पर ही मरीज को देखा गया है। मकान के बाहर आवास का बोर्ड लगा हुआ है। जिसके चलते सील करने की कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed