{"_id":"629665d54c063156534a494c","slug":"forgot-the-responsibility-by-taking-a-pledge-to-protect-the-environment-auraiya-news-knp6999385160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर भूले जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर भूले जिम्मेदारी
विज्ञापन
इंदिरानगर स्थित वन विभाग की भूमि पर टूटे पड़े ट्री गार्ड और क्षतिग्रस्त पौधे। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। हर साल पांच जून को पर्यावरण दिवस मनाकर पौधे लगाने एवं उनकी रक्षा का संकल्प लिया जाता है, पर हाल वही ढाक के तीन पात नजर आते हैं। पूर्व के वर्षों में लगाए गए पौधे सूख जाते हैं और फिर वहीं पर दोबारा पौधरोपण कर दिया जाता है। इस बार भी वन विभाग ने पांच जून को पौध रोपण करने की तैयारी की है।
पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी हर साल पौधरोपण करने में जुटते हैं। इसके बाद जुलाई माह में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाता है। इन पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया जाता है, लेकिन जिम्मेदार पौधरोपण करने के बाद इनका संरक्षण करना भूल जाते है। पिछले वर्षों में लगाए गए सूखे पौधे इसकी बानगी दिखाती नजर आती है।
दिबियापुर में पिछले वर्ष निर्माणाधीन बस अड्डे के पास वन विभाग की जमीन पर प्रदेश सरकार के तत्कालीन कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं जिले के आला अधिकारियों ने हजारों पौधे लगाए थे। पौधरोपण स्थल की बैरिकेडिंग न किए जाने से सप्ताह भर के भीतर ही जानवर पौधे चर गए। बाद में जलभराव के कारण यहां लगे सभी पौधे पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। दिबियापुर नगर पंचायत द्वारा पौधरोपण के लिए लाए गए पौधे नगर पंचायत में ट्रैक्टर-ट्राली में ही रख-रखे सूखने का वीडियो और फोटो वायरल हुई थी।
विज्ञापन
बावजूद इसके अधिकारी पौधों की देखरेख से अनजान रहे। इस बार वन विभाग को लगभग 50 लाख पौधे लगाने हैं। प्रभागीय वन अधिकारी विमल कुमार सिंह का कहना है कि पिछले दिनों पूरे जिले में आठ हजार दो सौ स्थानों पर ट्री गार्ड लगाकर पौधे लगाए गए थे। इनमें प्रतिदिन टैंकरों की मदद से निर्धारित समयावधि में पानी डाला जाता है। इस बार जिले के विभिन्न विभागों एवं वन विभाग को लगभग पचास लाख पौधे लगाने हैं। कर्मचारियों को देखरेख करने के निर्देश हैं।
साल दर साल लगाए गए पौधे
वर्ष 2020
वन विभाग -1277500
अन्य सभी विभाग - 1333991
वर्ष 2021
वन विभाग - 1458001
अन्य सभी विभाग - 1757241
वर्ष 2022
वन विभाग -3022000
अन्य विभाग -1975000
पर्यावरण दिवस पर गांव पंचायतों में लगेंगे हरिशंकरी पौधे
जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के 27 जिले अति संवेदनशील स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच जून को हरिशंकरी पौध लगाए जाएंगे। डीएफओ विमल कुमार सिंह ने बताया कि एक गड्ढा खोदकर उसमें एक साथ पीपल, पाकड़ और बरगद की पौध (हरि शंकरी) लगाई जाएगी। हरि शंकरी के रूप में इन तीनों की एक साथ वृद्धि होगी और यह पौधे पर्यावरण शुद्धता एवं धार्मिक मान्यताओं को और मजबूती प्रदान करेंगे। शासन से इस हेतु आदेश मिल गए हैं।
सभी पंचायतों में बनेंगे अमृत महोत्सव उद्यान
इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका में अमृत महोत्सव उद्यान स्थापना की जानी है। डीएफओ विमल कुमार सिंह के अनुसार ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका में सुरक्षित स्थान (बाउंड्रीवाल वाला सुरक्षित स्थान) चिह्नित कर अमृत महोत्सव उद्यान तैयार किया जाना है। ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में 75 पौधे एवं नगर पालिका में 750 पौधे लगाए जाने हैं।

दिबियापुर में वन विभाग की इसी भूमि पर पिछले वर्ष लगाए गए थे पौधे, पहले जानवर इन्हें चर गए और बाद मे?- फोटो : AURAIYA