फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Foreign woman stayed with friend, video goes viral

Auraiya News: दोस्त के साथ रुकी विदेशी महिला, वीडियो वायरल

Wed, 19 Jun 2024 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Foreign woman stayed with friend, video goes viral
अछल्दा। थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में विदेशी महिला मित्र के साथ एक युवक अपने मौसा के घर करीब एक सप्ताह तक रुका। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने युवक के जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी हिमांशु कठेरिया के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा शहर निवासी ब्रुकली कार्ली में गहरी दोस्ती थी। पांच जून को हिमांशु ब्रुकली को लेकर अपने मौसा अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सुभानपुर निवासी जयचंद्र के यहां पहुंचा। यहां ब्रूकली के साथ एक सप्ताह ठहरा। 11 जून को दोनों चले गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह जानकारी वायरल हुई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बयान जारी किया। सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकरण की जानकारी हुई है। बताया कि पांच जून को एक विदेशी महिला मित्र युवक के साथ रुकी थी। 11 जून को बस से शिकोहाबाद जाने के दौरान किसी ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने उसका वीजा व पासपोर्ट चेक किया। जो सही पाया गया। मुख्यालय से पूर्व में सूचना दी जा चुकी है। उक्त महिला टूरिस्ट वीजा पर है। मल्टीपल इंट्री वीजा है। 2023 से भारत में आना-जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वह जिला पते पर रह रही थी, उसकी जानकारी मुख्यालय के पास उपलब्ध है। बताया कि किसी होटल या किसी व्यक्ति के यहां कोई विदेशी रहने आता है। उसे फार्म सी भरकर पुलिस को देना होता है। लेकिन जानकारी के अभाव में हिमांशु कठेरिया ने फार्म भरकर सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इस संबंध में हिमांशु कठेरिया को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।


पब्जी खेलने के दौरान बढ़ीं थी नजदीकियां
हिमांशु ने बताया कि पहली बार पब्जी के माध्यम से बात हुई थी। इसके बाद ब्रूकली कार्ली ने इंडिया आने को कहा। इसके बाद पांच साल के बीजा पर दिल्ली आईं थीं। जहां तीन मार्च का पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह पंजाब में नौकरी स्थल पर चले गए। जहां दोनों तीन-चार माह साथ रहे थे। पांच जून को गांव आने के लिए जब वह इटावा स्टेशन पर उतरने के दौरान दोनों के आईडी कार्ड लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed