{"_id":"60fefca18ebc3e587c09701a","slug":"for-pension-7800-persons-got-registered-auraiya-news-knp642588234","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल के बाद लाभार्थी को प्रतिमाह मिलेगी तीन हजार रुपये की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल के बाद लाभार्थी को प्रतिमाह मिलेगी तीन हजार रुपये की धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए जिले में अभी तक 7800 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इन लोगों को 60 साल उम्र पूरी होने के बाद तीन हजार रुपये प्रति महीना पेंशन मिलेगी।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ 18 साल से 40 साल तक के श्रमिक ले सकते हैं। योजना का लाभ घरेलू कामगार, स्ट्रीट वेंडर, मिडडे मील वर्कर, बोझा ढोने वाले, ईट-भट्ठे के श्रमिक, मोची, रिक्शा चालक, कृषि श्रमिक, मछली पालन, बीडी श्रमिक, चमड़ा श्रमिक आदि को दिया जा रहा है। पंजीकरण के बाद श्रमिक को उसकी आयु के आधार पर प्रति महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये जमा करने होते हैं। इतना ही पैसा भारत सरकार की ओर से जमा किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक आधार कार्ड और बैंक खाते की फोटो कापी ले जाकर कामन सर्विस सेंटर पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण बायोमेट्रिक के माध्यम से सीधे किया जाएगा। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीसी दीक्षित ने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लाभार्थी को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। उसकी मृत्यु के पश्चात जमा की गई कुल धनराशि को मृतक की पत्नी को वापस कर दिया जाएगा।