फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Following fierce looking shit head , will soon overcome

गंदगी देख भड़के ब्लाक प्रमुख, जल्द मिलेगी निजात

Mon, 05 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 05 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Following fierce looking shit head , will soon overcome

भाग्यनगर ब्लाक के ग्राम बबीना में ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मूलभूत सुविधाओं से अछूते इस गांव को जल्द ही समस्या से निजात दिलाए जाने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। वहीं गांव में सफाईकर्मी के न आने की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 
भाग्यनगर के गांव बबीना में शिकायत पर गांव पहुंचे ब्लाक प्रमुख विनय यादव ने वहां की सफाई व्यवस्था देखी। गांव में गंदगी देख वह भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी के न आने से गांव में संक्रामक बीमारियां पैर पसार रही हैं। इसके अलावा गांव में बिजली, सड़क का संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में ग्राम की दो-तीन सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कस्बा के सर्वेश कुमार, गौतम सिंह, रामपाल, रामबाबू, सतेंद्र सिंह, भोजीलाल, शिवनाथ, बैकुंठ यादव आदि ग्रामीणों ने जर्जर हाल में पड़ी सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग की। ब्लाक प्रमुख ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने का भरोसा ग्रामीणों को दिया।


 
बबीना गांव लिया गोद - औरैया। गांव में व्याप्त समास्याओं को देखते हुए ब्लाक प्रमुख विनय यादव ने बबीना गांव को गोद ले लिया है। उन्होंने कहा कि बबीना गांव की समस्याएं, अब उनकी हैं। किसी भी सूरत में अब ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed