फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog till noon, icy winds lasted throughout the day

नहीं कम हुई कोहरे की चादर, सर्दी से कपकपाए लोग

Wed, 25 Dec 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fog till noon, icy winds lasted throughout the day
दिबियापुर रोड पर कोहरे की एक झलक सुबह नौ बजे की - फोटो : AURAIYA
पिछले पांच दिनों से छाई कोहरे की चादर कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को छाई कोहरे की चादर ने दोपहर बाद खिली धूप के असर को कम किया। जिसके चलते लोग पूरे दिन सर्दी से कपकपाते हुए नजर आए। यही नहीं सर्दी से कपकपाते लोगों के पास अलाव ही निजात का एक जरिया देखने को मिला। पूरे दिन लोग अलाव के आस-पास ही नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डा. संदीप सिंह के अनुसार बुधवार को दिन के समय तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया हालांकि ये मंगलवार के सापेक्ष करीब 1.2 डिग्री अधिक रहा। रात के समय का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही हवाओं की गति छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम में आर्र्दता 75 प्रतिशत और दृश्यता 16 किलोमीटर दर्ज की गई। हवाओं की गति उत्तर-पश्चिम दिशा में रिकार्ड की गई। हवाओं की गति दिन के समय 13 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब दिखाई देने लगा है। बताया कि इसका असर एक सप्ताह तक देखने को मिलेगा। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में एक अंक की गिरावट होने के आसार दिखाई दे रहे।
बुधवार को सुबह छाई कोहरे की चादर ने लोगों को सर्दी से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सर्दी के चलते लोग घरों में कैद होने को अब मजबूर होने लगे हैं। मजबूरीवश लोग घरों से निकल रहे है, तो वही ऊनी वस्त्रों लदे नजर आ रहे हैं।

भीषण सर्दी से निजात पाने के लिए लोगों के सामने अब सिर्फ अलाव ही एक मात्र सहारा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते लोग सर्दी से निजात पाने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगाकर सर्दी से राहत पाते भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed