फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog enveloped, shivering by icy winds

कोहरे की चादर छाने से आद्रता रही 16 किलो मीटर, तापमान 10 डिग्री

Sat, 21 Dec 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fog enveloped, shivering by icy winds
रैन बसेरा में सर्दी होने पर आराम करते जरूरतमंद। - फोटो : AURAIYA
धूप निकलने के बाद भी शनिवार को सर्दी का असर कम होते नहीं दिखा। कोहरे की चादर के चलते दिन की शुरुआत देरी से हुई, तो वहीं लोग बर्फाली हवाओं से पूरे दिन कंपकंपाते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों से लदे नजर आए। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि यह सर्दी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दिन निकलते ही कोहरे की घनी चादर शहर के ऊपर नजर आई, जो लगभग 11 बजे तक रही। कोहरे के चलते दृश्यता 16 किलोमीटर रही। सूरज निकलने के बाद भी गलन भरी सर्दी से निजात नहीं मिलती दिखी। देरी से घरों से निकले लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि हवाओं की गति चार से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। दिन के समय हवाएं पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में चलती दर्ज की गईं। रात के समय न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ हवाओं की गति उत्तर-पश्चिम दिशा में छह से नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डा.संदीप ने बताया कि शनिवार को आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। आगे भी तापमान में गिरावट के आसार है। दो दिनों तक तापमान स्थिर रहने और हल्की धूप निकलने के साथ ही कोहरे की चादर छाने की संभावना है। बताया कि हवाओं की गति थमने पर कोहरा बढ़ने के आसार भी हैं।
सर्दी के चलते जल्द बंद हो रहे बाजार
गलन भरी सर्दी होने का असर बाजारों में देखने को मिल रहा है। देरी से खुलने वाले बाजारों में सर्दी से निजात दिलाने वाले कपड़ों की खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है, हालांकि यह भीड़ अधिक देर तक नहीं होने से शाम सूरज ढलने के साथ बाजार में सन्नाटा हो जाता है। इस कारण सूरज ढलने के कुछ ही देर बाद दुकानों के शटर गिरने लगते हैं।

रैन बसेरा बना बेसहारों का सहारा
नगर पालिका प्रशासन सर्द रातें गुजारने के लिए रैन बसेरा रोडवेज परिसर में बनाया है। जहां अलाव के साथ ही सर्दी से निजात दिलाने के लिए रजाई-गद्दों का इंतजाम भी किया गया है। जहां सर्दी से निजात पाने के लिए बेसहारा लोग जुटने लगे हैं। शनिवार को दिन के समय सर्दी से राहत पाने के लिए कुछ लोग आराम करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed