{"_id":"62ae25e8375ec21876200e65","slug":"flying-with-success-got-recognition-by-getting-good-marks-auraiya-news-knp70307228","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता से मिली उड़ान, अच्छे अंक पाकर बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता से मिली उड़ान, अच्छे अंक पाकर बनाई पहचान
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद भारतीय विद्यालय में खुशी जाहिर करते छात्र व छात्राएं। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। महीनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं खुशी से फूले नहीं समाए। इस बार के परीक्षा परिणाम में अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक पाए। हाईस्कूल में दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के अभिषेक मूर्ति कृष्णा ने 94.50 फीसदी अंक पाकर और इंटरमीडिएट में दिबियापुर के सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज की छात्रा जानवी वर्मा ने 91.40 फीसदी अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं काफी सख्त माहौल में हुई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी कर नकल विहीन परीक्षा कराई गई है। जिले में हाईस्कूल और इंटर का काफी अच्छा परिणाम रहा है। बताया कि इस बार हाईस्कूल में 20,076 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। इनमें 18,481 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। शनिवार को आए परिणाम में 16,029 परीक्षार्थी पास हुए और परीक्षा परिणाम 86.73 फीसदी रहा।
इंटरमीडिएट में 18,515 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 17,510 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 14,547 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इंटर का परीक्षाफल 83.8 फीसदी रहा। उन्होंने सभी सफल हुए परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के अभिषेक मूर्ति कृष्णा ने 94.50 अंक अर्जित कर स्कूल व जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर औरैया शहर के भारतीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र नितिन कुमार ने 94.33 अंक पाए। सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर की शालू यादव 94.17 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट में दिबियापुर के सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज की छात्रा जानवी वर्मा ने 91.40 फीसदी अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रिंस 87.20 अंक अर्जित कर दूसरे व सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज दिबियापुर के विशाल कुमार 87 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सफल हुए परीक्षार्थियों ने सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया है।