{"_id":"73c0d3d6185adc0f51279159d4dc276d","slug":"five-toppers-will-honor-cm-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के पांच टापर्स काआज सीएम बढ़ाएंगे मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के पांच टापर्स काआज सीएम बढ़ाएंगे मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने को मन में जोश और उत्साह के साथ जिले सभी पांच टापर्स लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अमर उजाला समाचार पत्र की सकारात्मक सोच ने इसे सामाजिकता की डोर से बांधे रखा है। मेधावियों ने कहा थैंक्स टू अमर उजाला।
विज्ञापन
यह भाव बुधवार को अमर उजाला के लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे यूपी बोर्ड परीक्षा 2015 के जिला टापर्स के हैं।
विज्ञापन
हर साल सूबे की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम के क्रम में इस बार भी पहली जुलाई को अमर उजाला लखनऊ में प्रतिभा सम्मान समारोह किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्रों के साथ उन्हें लैपटाप व साइकिल देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में जुटे बोर्ड परीक्षा 2015 के इंटरमीडिएट कक्षा के टापर्स तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज की आरती सविता, छोटेलाल इंटर कालेज, रतनपुर समायन की रेशू, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दिबियापुर के अमन कुमार व अनुराग अभय सिंह रवाना हो गए।
हाईस्कूल की टापर्स बाल विकास शिक्षण संस्थान इंटर कालेज की जया दुबे को अमर उजाला ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आवभगत के बाद प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश सिंह भदौरिया ने डीआईओएस परिसर में हरी झंडी दिखाकर मेधावियों की बस को अभिभावकों के साथ लखनऊ के लिए रवाना किया।