फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five positives including father and daughter, active case 29

पिता-पुत्री समेत पांच पॉजिटिव, संख्या हुई 65

Mon, 15 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Five positives including father and daughter, active case 29
सोमवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में पिता-पुत्री समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिता-पुत्री बाबरपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो अछल्दा व एक गोपालपुर सहार निवासी हैं।
विज्ञापन

इनमें से चार को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पॉजिटिव का सैफई अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिले में अब तक 65 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 34 स्वस्थ हो चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 29 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पहला पॉजिटिव 40 वर्षीय व्यक्ति और दूसरी उसकी 15 वर्षीय पुत्री है। सिद्धार्थ नगर बाबरपुर निवासी यह पिता-पुत्री 10 जून को दिल्ली से अपनी कार से आए थे।
विज्ञापन

12 जून को इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। तीसरा पॉजिटिव गोपालपुर सहार निवासी 17 वर्षीय युवक है। दिल्ली में चालक का कार्य करने वाला यह युवक 10 जून को घर लौटा था। 12 जून को इसका सैंपल लिया गया था। युवक को बुखार से पीड़ित होने पर रंगमहल में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा पॉजिटिव नहर बाजार अछल्दा निवासी 35 वर्षीय युवक है। यह 12 जून को दिल्ली से अपने घर आया था। उसी दिन बुखार आने पर युवक का सैंपल लिया था। इसके चलते उसे रंगमहल में क्वारंटीन किया गया था। इन चारों पॉजिटिवों को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांचवा पॉजिटिव 26 वर्षीय युवक कटरियापुर घसारा अछल्दा निवासी है। यह दिल्ली से 11 जून को आया था। गले में दर्द और खरास थी। 12 जून को सैफई इटावा भेजा गया, जहां पर उसका सैंपल लिया गया था। यह पॉजिटिव युवक सैफई इटावा में भर्ती है। उन्होंने बताया कि जिले में अब पॉजिटिव केस 65 आ चुके हैं। एक्टिव केस 29 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed