{"_id":"5edbc6038ebc3e902f36dd8d","slug":"five-policemen-including-two-vicious-miscreants-auraiya-news-knp56408417","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर बदमाश समेत पांच पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर बदमाश समेत पांच पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
फोटो 06एयूआरपी04- पकड़े गए बदमाशों की जानकारी देते सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व पकड़े बदमाश व उन्?
- फोटो : AURAIYA
जनपद व आसपास के जिलों में चोरी व लूट करने वाले गिरोह के शातिरों समेत पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उनका एक साथी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा, चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद की है।
सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस बेला रोड पर पहुंची। बेला-बिधूना मार्ग स्थित डाहरियापुर के समीप पुलिस ने दो बाइकों पर सवार छह लोगों को रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देख वह भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे लोगों में पांच को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में मंगल मिश्रा, विशाल उर्फ सनी निवासीगण शाहूपुर रूरूगंज, शिवम दुबे निवासी चिरकुआ, हिमांशु तिवारी निवासी बिधूना, श्यामजी निवासी जुगराजपुर शामिल हैं।
सीओ ने बताया कि मंगल और विशाल शातिर अपराधी हैं, टॉपटेन सूची में शामिल हैं। ये गैंग चलाकर जनपदों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते है।
इन बदमाशों ने बताया कि भागने वाले साथी का नाम मनीश द्विवेदी निवासी चिरकुआ है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस ने मंगल के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, दो एंड्रायड मोबाइल, एक बुलेट मोटरसाइकिल, शिवम के पास से दो एंड्रायड मोबाइल, स्पलेंडर प्लस बाइक व अन्य तीनों के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए।