फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five people, including SDO and JE, assaulted when they went to see the work of tube well line

Auraiya News: नलकूप लाइन का कार्य देखने गए एसडीओ व जेई समेत पांच के साथ मारपीट

Mon, 30 Oct 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Five people, including SDO and JE, assaulted when they went to see the work of tube well line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। गांव औतों में नलकूप की लाइन पर चल रहे अनुरक्षण का काम देखने पहुंचे उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और तीन लाइनमैन के साथ ग्रामीणों ने गाली-गलौज और मारपीट की। देर शाम अवर अभियंता ने चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
थाने पहुंचे विद्युत वितरण खण्ड दिबियापुर के उपखंड अधिकारी अनुराग पांडेय और अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि औतों में नलकूप की लाइन काफी नीचे हो गई थी। काफी दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी। इसके लिए लाइन ठीक करने का काम सोमवार को शुरू हुआ था।सोमवार देर शाम वह दोनों लोग अनुरक्षण का काम देखने पहुंचे थे। लाइन नीचे होने के कारण रविवार शाम से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।जैसे ही वह लोग गांव पहुंचे तो ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ग्रामीण गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज से रोका तो मारपीट की।किसी प्रकार गांव से बाहर निकले। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की जायेगी।कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed