{"_id":"58e3e5084f1c1b41485b443b","slug":"five-passengers-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के वैगन से टकराकर पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के वैगन से टकराकर पांच यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूराो/औरैया
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
injured
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे पांच युवक सामने से दूसरी लाइन पर आ रही मालगाड़ी के वैगन के खुले गेट की चपेट में आ गए। इससे पांचों युवक अछल्दा क्षेत्र के घसारा केबिन के पास पटरियों पर गिर गए। यात्रियों ने इसकी जानकारी अछल्दा स्टेशन पर दी। रेलवे कर्मियों ने इन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दो युवकों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। तीन का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।
मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे टूंडला से कानपुर की ओर जा रही 64588 पैसेंजर ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्री कानपुर की ओर जा रहे थे। ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन पर साम्हों-घसारा के बीच पश्चिमी केबिन के पास पहुंची, तभी दूसरी लाइन पर कानपुर की ओर से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी के वैगन के खुले गेट पैसेंजर के डिब्बों से टकराते हुए निकले।
इससे पैसेंजर के पायदान पर बैठे मोहन (13) पुत्र श्रीप्रकाश निवासी अहमदपुर फीरोजाबाद, करन सिंह (25) पुत्र मुंशी लाल निवासी सेहूपुर अछल्दा, अंशू (18) पुत्र सूबेदार निवासी लालपुर, इकदिल इटावा, नरेंद्र (29) पुत्र जयदल निवासी सिरसागंज फीरोजाबाद, गुमान सिंह (27) पुत्र उभान सिंह निवासी हरीगंजपुर, फिरोजाबाद मालगाड़ी के वैगन के गेट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
यह रेलवे लाइन पर गिर गए। इससे इन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी यात्रियों के गिरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन रुकी। साथी यात्रियों ने हादसे की सूचना रेलवे प्रशासन को दी। रेलवे कर्मचारियों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अछल्दा पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल मोहन व करन सिंह को सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल में रेलवे टीआई व गेट मैन धर्मवीर ने घायलों का हालचाल किया।