फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five lakh cheated on the pretext of job

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे, रिपोर्ट

Thu, 11 Aug 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five lakh cheated on the pretext of job
दिबियापुर। सेवानिवृत्त बैंककर्मी के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिबियापुर के जमुहां निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी रामसुंदर ने आरोप लगाया कि आलोक दीक्षित अपने साथी फफूंद के गांव मुढ़ी निवासी रामबाबू कश्यप के साथ 17 जून 2018 को घर आए। बताया कि उसके सगे बहनोई विधानसभा लखनऊ में सचिव और बहन रेखा देवी हाईकोर्ट में जज हैं। बेटे अंकुर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपयों की मांग की। दोनों पांच लाख रुपये ले गए। शेष पांच लाख रुपये नौकरी लगने पर देने को कहा था। चार साल बाद भी पीड़ित के बेटे की नौकरी नहीं लगी। दबाव बनाने पर गाली गलौज कर रुपये देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed