फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five including Riya, Gudiya and Lakhan Singh nominated

भाजपा से रिया, गुडिय़ा व लाखन सिंह समेत छह नामांकन दाखिल

Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five including Riya, Gudiya and Lakhan Singh nominated
औरैया। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन जिले की तीनों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दिबियापुर सीट से आम आदमी पार्टी के अलावा किसान मजदूर बेरोजगार संघ के प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। सुरक्षा को लेकर ककोर मुख्यालय पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। नामांकन स्थल पर तीन लोगों से ज्यादा किसी को भी जाने की इजाजत न होने के कारण शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ककोर मुख्यालय पर विभिन्न पार्टियों के पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा से औरैया सदर की प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया, बिधूना से रिया शाक्य व दिबियापुर से एडवोकेट लाखन सिंह ने नामांकन किया। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह दिबियापुर में जुलूस निकालकर ककोर पहुंचे। जहां उन्होंने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं, बिधूना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक विनय शाक्य की पुत्री रिया शाक्य और सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया भी लाव लश्कर के साथ ककोर पहुंचीं। दिबियापुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंकिता सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, किसान मजदूर बेरोजगार संघ से गोपाल स्वरूप गांधी ने भी नामांकन किया। इस दौरान अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया के बैंक खाते में सिर्फ 1204 रुपये
भाजपा प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया के आईडीबीआई बैंक के खाते में 1204 रुपये और पति के इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते 17500 रुपये हैं। गुड़िया के पास एक लाख 45 हजार रुपये और पति के पास 50 हजार रुपये की नकदी है। इसके अलावा एक कार, एक स्कूटी और 150 ग्राम सोना गुड़िया के पास है। गुड़िया के पास नौ लाख 15 हजार और पति के पास एक लाख 60 हजार की चल-अचल संपत्ति है। आपराधिक मामले नहीं हैं।
माता-पिता पर आश्रित हैं रिया शाक्य
रिया शाक्य के पास दो लाख रुपये नकद हैं। 200 ग्राम सोना, दो किलो चांदी है। चल-अचल संपत्ति के रुप में 11 लाख 86 हजार रुपये हैं। उन्होंने अपने को माता-पिता पर आश्रित होने की जानकारी दी है। आपराधिक मामले नहीं हैं।
गोपाल स्वरूप के पास 80 हजार की नकदी
गोपाल स्वरूप गांधी के पास 80 हजार रुपये की नकदी है। दिए गए विवरण में उनके स्टेट बैंक शाखा औरैया के खाते में 1700 और पंजाब नेशनल बैंक शाखा फफूंद में 54000 रुपये हैं। चल-अचल संपत्ति में एक लाख 700 रुपये दर्शाए गए हैं। आपराधिक मामले नहीं हैं।
अंकिता के पास नकदी 25 हजार, सोना 400 ग्राम
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंकिता के पास 25 हजार रुपये नकद, पति के पास 40 हजार रुपये हैं। पोस्ट आफिस के खाते में एक हजार रुपये हैं। उनके पास 400 ग्राम सोना और पति के पास 50 ग्राम सोना है। पति के नाम एक कार भी दर्शायी गई है। अंकिता के पास चल-अचल संपत्ति में 24 लाख 72 हजार 967 रुपये हैं। पति के पास चल-अचल संपत्ति 34 लाख 38 हजार 691 रुपये की है। पति पर कार लोन के तहत नौ लाख 10 हजार 546 रुपये व होम लोन का 14 लाख 42 हजार 139 रुपये हैं। आपराधिक मामले नहीं हैं।

लाखन सिंह के पास कुल 27.76 लाख की संपत्ति
लाखन सिंह ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों में 17 लाख 51 हजार 300 रुपये आय दर्शाई है। उनके पास एक लाख 85 हजार रुपये नकद हैं। इसके साथ ही एसबीआई के खाते 91 हजार 715 और इंडियन बैंक के खाते में 24 लाख 39 हजार 681 रुपये हैं। स्वयं के पास एनपी बोर लाइसेंसी राइफल है। जिसकी कीमत 85 हजार रुपये है। कुल संपत्ति 27 लाख 76 हजार 396 रुपये है। इसके अलावा पत्नी के पास 30 हजार रुपये नगद, 100 ग्राम सोना, 50 ग्राम चांदी है। आपराधिक मामले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed