{"_id":"85456e01161193b91508aeec94a18799","slug":"five-hours-of-power-how-studies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे बिजली, कैसे हो पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे बिजली, कैसे हो पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही पालीटेक्निक छात्रों पर भारी पड़ रही है। 24 घंटे में मात्र पांच घंटे बिजली मिलने से छात्रों की सेमिस्टर परीक्षा दांव पर लगी हुई है। परेशान छात्रों ने कैंपस परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा कर बिजली दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बिजली किल्लत से परेशान छात्रों का धैर्य मंगलवार सुबह टूट गया। छात्रों ने कैंपस में बिजली के खिलाफ नारेबाजी की। पालीटेक्निक कालेज के छात्र विनय गुप्ता, आकाश कुमार, संजय कुमार यादव, नवीन यादव, आशीष पटेल, पवन पटेल ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा आने वाली है। बिजली का हाल खराब है।
विज्ञापन
सुबह पढ़ने के लिए उठो तो बिजली नहीं। शाम को पढ़ने के लिए बैठो तो बिजली नहीं, समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें। रात में दो बजे बिजली आती है। रात को जागों तो सुबह क्लास खराब हो जाती है। छात्रों ने जिलाधिकारी से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि अजीतमल तहसील क्षेत्र इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। बिजली न आने से आम आदमी के साथ छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। पढ़ाई के समय बिजली गुल होने से छात्रों का भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है।