{"_id":"15ec83dd69e61d624c7447166c589b0a","slug":"first-phase-nomination-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का नामांकन पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का नामांकन पूरा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन के दूसरे दिन देरशाम तक एरवाकटरा और बिधूना ब्लाक में दावेदारों ने पर्चा दाखिल कराया। बिधूना ब्लाक में मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 246 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि एरवाकटरा में नामंाकन की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। इस ब्लाक में प्रथम दिन कुल ग्राम प्रधान के 236 और वीडीसी के 59 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
चार चरणों में संपन्न होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शामिल बिधूना और एरवाकटरा ब्लाकों में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ग्राम प्रधान के 69 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 855 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते यहां सुबह से नामांकन कराने को दावेदारों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई।
समय बीतने के साथ ही नामांकन स्थल पर दावेदारों की संख्या और बढ़ती देखी गई। दावेदारों की संख्या को देख पूरे दिन नामांकन कक्ष की हालत एक अनार, सौ बीमार जैसी नजर आई। समाचार लिखे जाने तक बिधूना ब्लाक मुख्यालय पर पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बिधूना ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि अभी तक ग्राम प्रधान के पदों पर 246 पर्चे दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस लिहाज से इस ब्लाक में ग्राम प्रधान के कुल दावेदारों की संख्या 482 पर पहुंच गई है। जबकि दूसरे दिन वीडीसी पदों के लिए अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में एरवाकटरा ब्लाक मुख्यालय पर 46 ग्राम प्रधान और 582 वीडीसी वार्डों के चुनाव को दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। यहां भी सुबह से ही पर्चा दाखिल करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा जो समाचार लिखे जाने तक अभी भी जारी है। निर्वाचन अधिकारी श्रीपति सहाय ने बताया कि दावेदारों की संख्या को देखते हुए आज की नामंाकन प्रक्रिया का दौर अभी दो घंटे तक और जारी रहेगा।
नामांकन पत्रों की जांच आज से
औरैया। ग्राम पंचायत चुनाव की प्रथम चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बुधवार से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाली जांच के संबंध में बिधूना के निर्वाचन अधिकारी कुलदीप मिश्रा और एरवाकटरा ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी श्रीपति सहाय ने संयुक्त रूप से बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सुबह आठ बजे शुरू होगी। इस दौरान दावेदारों अपने समक्ष अपने पर्चे की जांच कराएं, ताकि छोटी कमियों को मौके पर दुरुस्त किया जा सके।