फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   First killed the father, then kept on regretting

पहले पिता को मारा, फिर करता रहा पछतावा

Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
First killed the father, then kept on regretting
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद छोटा पुत्र भीम। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पिता गिरजेश की ईंट से कूंचकर हत्या करने के बाद हत्यारोपी जगदंबा गुस्सा शांत होने पर शव के पास बैठकर पछतावा करने लगा।
विज्ञापन

बाप-बेटे की आवाजें शांत होने पर जब जगदंबा की पत्नी ऊषा, पुत्री ज्योति (13), पुत्र सुरजन सिंह (11), गुरबचन सिंह (10) जितेंद्र (8) मौके पर पहुंचे तो वृद्ध गिरजेश का लहूलुहान शव देखकर रोने लगे। पुलिस को ऊषा ने बताया कि ससुर पर ईंट से वार करने के बाद पति को पछतावा हो रहा था, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह शव के पास बैठकर आंसू बहाता रहा।
पड़ोसियों ने बताया कि जगदंबा अक्सर शराब के नशे में पिता से अभद्रता करता था। वृद्ध पिता को यह अच्छा नहीं लगता था और जब भी वह शराब पीकर आता था तो वह ताने देते थे। गुरुवार दोपहर को जब बड़ा बेटा शराब पीकर पहुंचा तो भी पिता ने कुछ कहा। बस इसी बात से वह आग बबूला हो गया। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारे बेटे ने अपने किए पर पछतावा किया।
विज्ञापन

घर होता तो शायद बच जाती पिता की जान
छोटा बेटा भीम सिंह भी पिता के साथ रहता था, लेकिन वह गुरुवार को किसी काम से बाहर गया था। जब वह घर पहुंचा तो घर पर भीड़ लगी थी और पुलिस छानबीन कर रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में भीम ने बताया कि यदि वह घर पर होता तो शायद पिता की जान बच जाती।

घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस। संवाद

घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed