फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firing on police team going to meet Dabish

दबिश देने जा रही पुलिस टीम पर फायरिंग

Wed, 20 Jun 2018 11:54 PM IST
दबिश देने जा रही पुलिस टीम पर फायरिंग
दबिश देने जा रही पुलिस टीम पर फायरिंग Updated Wed, 20 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। दबिश देने जा रही पुलिस टीम पर मधूपुर नहर के समीप बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

   सदर कोतवाली के उप निरीक्षक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि समरथपुर गांव के पास बदमाश घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस समरथपुर में दबिश देने जा रही थी। तभी मधूपुर नहर के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिससे पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने घेराबंदी देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से समरथपुर निवासी मदन तेजा पुत्र गंगा सिंह सेंगर को एक तमंचा व दो कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग का फायदा उठा दो साथी मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाश मदन तेजा ने अपने साथियों के नाम योगेश अवस्थी पुत्र मूंगालाल अवस्थी, लल्ल अवस्थी पुत्र दयाशंकर अवस्थी निवासीगण ग्राम खरका बताया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


बाइक सवारों ने युवकों पर झोेंका फायर
फफूंद (औरैया)। देर शाम टहलने निकले दोस्तों पर बाइकों में सवार लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। युवकों ने रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कस्बे के मोहल्ला मेवातियान निवासी शमसुद्दीन का पुत्र शाहरुख मंगलवार शाम खाना खाकर दोस्त अमित अग्निहोत्री के साथ घूमने निकला था। शाहरुख ने बताया कि पाता बाईपास के निकट लाल पैशन व सफेद अपाचे बाइक पर आरिफ  अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से 2-3 फायर कर दिए। उन्होंने सड़क किनारे बनी खंदी में कूदकर अपनी जान बचाई। फायर की आवाज सुन लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed