{"_id":"5e35cac38ebc3e4b2c33e8db","slug":"fire-while-heating-auraiya-news-knp541931568","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग तापते समय भड़के शोले, चार बच्चे झुलसे, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग तापते समय भड़के शोले, चार बच्चे झुलसे, सैफई रेफर
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के गांव सहदुल्लापुर में सर्दी से बचने के लिए घूरे से बीने गए कबाड़ को प्राथमिक विद्यालय के पास बच्चों ने आग जलाई। पन्नी में अचानक आग लगने पर चार बच्चे झुलस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उन्हें आग से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर किया गया है।
गांव सहदुल्लापुर में शनिवार की देर शाम गांव निवासी दस वर्षीय सचिन व बंटी पुत्रगण अशोक कुमार, सौरभ (08) पुत्र सिंकू, यीशु (07) पुत्र नीटू सर्दी से बचने के लिए गांव के बाहर लगे घूरे के ढेर से कूड़ा बीनकर गांव के प्राथमिक विद्यालय के बाहर आग तापने लगे। बच्चों ने जलती आग में जैसे ही कूड़े से बीनी गई पन्नी की थैली डाली तभी ऊंचे-ऊंचे शोलों के साथ आग भड़क उठी और उसकी चपेट में आकर चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को आग से बचाया। साथ ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया।
इधर ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों ने कूड़े के ढेर में बीनी गई जिस पन्नी में आग लगाई, उसमें कोई ज्वलनशील पदार्थ रहा होगा। इसके चलते आग भड़क उठी और बच्चे उसकी चपेट में आ गए।