फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in the under construction cold store

निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में आग, लाखों का नुकसान

Wed, 14 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 14 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fire in the under construction cold store
धू धू कर जलता निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मौहारी गांव के समीप बन रहे कोल्ड स्टोर में वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग लग गई। एक घंटे बाद आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंची। काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भाग खड़े हुए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। नेशनल हाईवे पर स्थित मौहारी गांव के पास औरैया के पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे का श्याम कोल्ड स्टोर है। इसी के पास फ ल, सब्जी एवं मेवा आदि रखने के लिये दूसरे कोल्ड स्टोर का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर का निर्माण अंतिम चरणों पर था। यहां कई यूनिट मशीन भी लग चुकी थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब वेल्डिंग का काम चल रहा था। तभी वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अफ रा-तफ री मच गई। कोल्ड स्टोर के अंदर काम कर रहे आधा सैकड़ा से अधिक मजदूर जान बचाकर भाग निकले ।
विज्ञापन


लोगों ने आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आग लगने जानकारी फ ायरब्रिगेड और उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीएम राजेंद्र कुमार और सीओ सुभाष अत्री तहसीलदार अरविंद कुठार मौके पहुंचे। दमकल की गाड़ी पहुंच गई। मगर एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं हो पाया तो इटावा से भी दकमल की गाड़ी बुलाई गई। आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। निमार्णाधीन कोल्ड स्टोरेज के मालिक शिव कुमार दुबे ने बताया कोल्ड स्टोर पूरा हो गया था। आग से लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed