फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fir on eight persons with sp yuvjan sabha disttick prisedent

सयुस जिलाध्यक्ष समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 13 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 13 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
fir on eight persons with sp yuvjan sabha disttick prisedent

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कल्लू यादव एवं उनके साथियों के खिलाफ केबिन की मड़ैया निवासी एक महिला ने मारपीट, लूटपाट का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है। वहीं थानाध्यक्ष दिबियापुर ने भी सयुस जिलाध्यक्ष पर थाने आकर उनके साथ अभद्रता करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का अभियोग पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन



 
केबिन की मड़ैया निवासी ममता देवी पत्नी चंद्र मोहन शर्मा के अनुसार रविवार सुबह वह घर में परिजनों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान हाकिम सिंह यादव, उसका पुत्र तारा सिंह यादव निवासी केबिन की मड़ैया, सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव निवासी बघन का पुर्वा, संतोष यादव निवासी आशा का पुर्वा आदि आठ लोग घर में घुस आए।
विज्ञापन



आरोपी उनकी पुत्रवधू को बुरी नियत से एक ओर खींच ले गए। पति चंद्रमोहन व बेटे रिंकू ने विरोध किया तो कल्लू ने पति पर फायर कर दिया। बाद में तमंचे की बट से हम सभी को पीटा। बक्से में रखे सोने- चांदी के जेवरात व नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इधर, थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम अख्तर ने अभियोग पंजीकृत कराया है कि सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव, संतोष यादव, हाकिम सिंह व उसका पुत्र तारा सिंह थाने में अपने साथियों के साथ घुस आए। वह सरकारी कार्य निपटा रहे थे। आरोपी आते ही केबिन की मड़ैया निवासी ममता देवी द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर धमकी देने लगे।


गालीगलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। शोरगुल सुनकर थाने के बाहर खड़े फरियादी भाग गए। लोक व्यवस्था भंग हो गई। स्टाफ व अन्य लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी दी। घटना की पड़ताल करने के लिए सीओ रमेश कुमार भारतीय दिबियापुर थाने पहुंचे। उन्होंने पूरी पड़ताल की।


 
सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू ने बताए सभी आरोप निराधार - दिबियापुर ( औरैया )। सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव का कहना है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। थानाध्यक्ष की कार्यशैली की शिकायत पार्टी हाईकमान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाएगी।



कल्लू का कहना है कि ममता देवी का रेलवे सीमा में बना मकान न्यायालय के आदेश पर पिछले दिनों रेल प्रशासन ने सख्ती पूर्वक हटवा दिया था।


ममता देवी द्वारा तारा सिंह एवं उसके पिता हाकिम सिंह पर मकान गिरवाने का आरोप लगाते हुए प्रतिदिन अभद्रता की जाती थी। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा था। उन्होंने भी पीड़ितों के साथ न्याय की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed