फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Find overloading control officer

ओवरलोडिंग पर लगाम लगाएं अफसर

Thu, 30 Jul 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 30 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Find overloading control officer

पंजाब में हुई आतंकवादी घटना व त्योहारों पर सुरक्षा के मद़्देनजर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही एआरटीओ, एसडीएम व सीओ को ओवर लोडिंग वाहनों पर लगाम लगाने को कहा। वहीं खराब मार्गों की मरम्मत कराने को अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन



 
ककोर मुख्यालय सभागार में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कानून-व्यवस्था के संदर्भ में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से पंजाब की घटना से सबक लेते हुए जिले में पुलिस की निगेहबानी तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि त्योहार आने वाले है,ं ऐसे में किसी भी प्रकार की घटना से बचने को पहले से तैयार रहें।
विज्ञापन



डीएम ने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक न लगाने पर एसडीएम व  एआरटीओ को लताड़ लगाई। साथ ही तत्काल ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के निर्देश  देते हुए कार्रवाई से अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
डीएम ने जिले के जर्जर  मार्गों की मरम्मत कराने को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।  कहा कि तत्काल मार्गों का दुरस्तीकरण कराया जाए, जिससे कोई भी दुर्घटना होने से बचा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।



कहा कि चेकिंग अभियान को तेज किया जाए साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए। बैठक में डीएम ने शहर में चलाए जा रहे सघन विद्युत चेकिंग अभियान की समीक्षा की। विद्युत अधिकारियों से अभियान की गति में तेजी लाने को निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed