{"_id":"5e10da8a8ebc3e881043a91c","slug":"finally-water-reached-the-canals-after-three-months-auraiya-news-knp536361438","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार तीन माह बाद नहरों में पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार तीन माह बाद नहरों में पहुंचा पानी
विज्ञापन
औरैया। करीब तीन महीने बाद भोगनीपुर प्रखंड निचली गंग नहर में आखिरकार शुक्रवार की रात पानी पहुंच गया। इसके चलते शनिवार को नहर व बंबों के किनारे स्थित गेहूं के खेतों में किसान दिन भर पानी भरते नजर आए। नहर में पानी आने से किसानों के चेहरे खिल गए।
अक्टूबर से नहर सूखी पड़ी थी। जिले के 27 किलोमीटर क्षेत्र से निकली इस नहर से सैकड़ों एकड़ फसल की सिंचाई होती है। इस बार पानी देर से आने पर पलेवा आदि के लिए किसानों को नलकूपों से महंगी दर पर सिंचाई करनी पड़ी थी। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने पानी के अभाव में अभी तक गेहूं की फसल की बुवाई नहीं की है। शुक्रवार की रात नहर में पानी आने से क्षेत्र के आनेपुर, मधूपुर नरोत्तमपुर, कखवातू, भरसेन समेत सौ से ज्यादा गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को सुबह से ही किसान फावड़ा लेकर खेतों में पहुंचे और पानी लगाने के काम में जुटे गए। इस बार नहर में देरी से पानी आने से किसान नाराज थे, लेकिन शुक्रवार की रात पानी आते ही उनका गुस्सा खत्म हो गया। साथ ही वे लोग उत्साह के साथ खेती में जुट गए।
भोगनीपुर प्रखंड निचली गंग नहर के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि नरौरा बांध में मरम्मत के चलते नहरों में पानी देर से छोड़ा जा सका है। समस्या का समाधान हो चुका है। रोस्टर के हिसाब से क्षेत्र के किसानों को पानी मिलेगा।