फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fighting while stopping outsourcing employees

Auraiya News: आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को रोकते हुए की मारपीट

Wed, 20 Mar 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fighting while stopping outsourcing employees
अजीतमल। ड्यूटी से घर जा रहे बाइक सवार आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को रास्ते में घेर कर रोक लिया गया। इसके बाद लाठी डंडों से मारपीट की गई। मामले में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

औरैया के महोबिया टोला निवासी रवि गुप्ता व मुहल्ला विधिचंद निवासी अभिषेक सोनी नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल कार्यालय में बतौर आउट सोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत है। मंगलवार को वह ड्यूटी खत्म करके एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। क्षेत्र के बिलावा गांव के पास हाइवे पर पीछे से निकली दो बाइकों ने उन्हें ओवरटेक किया। क्षेत्र के मुरादगंज कस्बा के पास हाइवे पर यू टर्न लेकर आगे से बाइक लगाते हुए उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों ने यही है यही है कहते हुए, हाथों में लिए डंडों से मारपीट करते हुए रवि व अभिषेक को लहूलुहान कर दिया और भाग निकले। रवि गुप्ता व अभिषेक सोनी ने संयुक्त रूप से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं घटना के बाद जनपद की स्वाट टीम ने बताए गए घटनास्थल और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed