फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fighting-firing for supremacy, three injured

Auraiya News: वर्चस्व के लिए मारपीट-फायरिंग, तीन घायल

Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fighting-firing for supremacy, three injured
अजीतमल। क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए गुरुवार रात बाबरपुर कस्बे के मुगल रोड पर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूसरे पक्ष के तीन युवकों संग मारपीट की गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ बलबा, लूट, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन




आजादनगर, अजीतमल निवासी शिवाजी दुबे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुुरुवार रात करीब 10 बजे अंकित तिवारी ने उसको कॉल कर भटा रोड बाबरपुर आने के लिए कहा। तब वह अपने साथी हिंमाशु दुबे व जय दोहरे के साथ बाइक ने भटा रोड जा रहा था। मुगल रोड पर मौजूद कौस्तुभ तिवारी, प्रशांत दुबे, विपुल अवस्थी, दीपक सेंगर व दिलीप राजपूत ने जय दोहरे के साथ जातिसूचक गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी मारने के लिए दौड़े। इस पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा तभी कौस्तुभ तिवारी व विपुल अवस्थी ने तमंचे से फायरिंग कर धमकी दी कि भागने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। रुक जाने पर आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों व तमंचों की बट से बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने साथी हिमांशु की जंजीर व 3500 रुपये भी छीन लिए। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शिवाजी की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि वर्चस्व की लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed