फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fight in two group in etwah

दो पक्षों में हुए विवाद में चले ईट-पत्थर, आधा दर्जन घायल

Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
fight in two group in etwah
अजीतमल (औरैया) क्षेत्र के गांव पूठा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया कि दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर परीक्षण कराया।
विज्ञापन

गांव पूठा निवासी हरी सिंह पुत्र रामचरण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, कि उसके ही गांव के निवासी पदम, दलवीर, महेंद्र, पुत्रगण सीताराम, अन्नू पुत्र महेंद्र व कल्लू पुत्र दलवीर ने उसके पुत्र अजय से शराब के लिए पैसे मांगे।
विज्ञापन

जब उसके पुत्र ने पैसे देने से इंकार कर दिया। उन लोगों ने पुत्र के साथ उसके घर पर चढ़कर ईट-पत्थर बरसाए। इससे उसकी पुत्री राधा व पुत्र अजय समेत कई लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पदम नारायण ने पुलिस को तहरीर देते हुए आधा दर्जन लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना में घायल हुए रामप्रताप, हरी सिंह, अजय, राजवीर, कमलेश व पदम सहित छह अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रामप्रताप, हरी सिंह, अजय को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed