फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fields drying up; sesame sowing in jeopardy.Fields drying up; sesame sowing in jeopardy.

Auraiya News: सूख रहे खेत, तिल की बोआई पर संकट

Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fields drying up; sesame sowing in jeopardy.Fields drying up; sesame sowing in jeopardy.
फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद - फोटो : 1
औरैया। सदर ब्लॉक के असेवा, असेवटा, कैथौली, बबाइन सहित आसपास के गांवों में बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

खेतों में नमी न होने के कारण तिल की बोआई समय पर नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है।
किसानों का कहना है कि जुलाई का आधा महीना बीत चुका है लेकिन क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं हुई। तेज धूप और उमस के कारण खेत सूख चुके हैं। कई किसानों ने खेत तैयार कर रखे हैं लेकिन मिट्टी में नमी नहीं होने के कारण बीज नहीं डाल पा रहे हैं।
विज्ञापन

समय पर बोआई न होने से फसल की पैदावार घट जाएगी। बदलते मौसम और बारिश की कमी ने खेती को संकट में डाल दिया है। अब किसानों की निगाहें आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोले किसान-सिंचाई के साधन नहीं
क्षेत्र में खेती पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। सिंचाई के अन्य साधन पर्याप्त नहीं हैं, किसान बारिश इंतजार कर रहे हैं। बोआई लेट होने से लागत निकलने की भी चिंता सता रही है। - दीपक, किसान
अगले कुछ दिनों में जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। खेतों को तैयार करने में जो खर्च हुआ है, वह भी डूब जाएगा। - संदीप, किसान
क्षेत्र में नहर और बंबा की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में बारिश ही खेती का एकमात्र सहारा है। यदि समय पर वर्षा न हो तो खेत सूखे रह जाते हैं और किसान चाहकर भी अपने खेतों में बोआई नहीं कर पाते।- ऊदल गुर्जर, किसान

तेज धूप और उमस से मिट्टी की बची-खुची नमी भी खत्म हो गई है। अगर यही हाल रहा तो इस बार तिल की पैदावार न के बराबर होगी, इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। - प्रेमशंकर शर्मा

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद- फोटो : 1

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद- फोटो : 1

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद- फोटो : 1

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद

फोटो -25- खाली पड़े खेत। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed