फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fewer buses, more passengers, fight for seats

औरैयाः कम बसें, ज्यादा यात्री, सीट के लिए मारामारी

Sat, 13 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fewer buses, more passengers, fight for seats
औरैया डिपो पर बस आते ही चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। रक्षाबंधन पर बहनों की आवाजाही बढ़ने से बसों और ट्रेनों में भीड़ रही। कानपुर-इटावा रूट पर चलने वाली बसें खचाखच भरी नजर आईं। इधर, लोकल रूट पर बसें कम होने से सड़कों पर खड़े होकर महिलाओं और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। औरैया डिपो में जैसे ही कोई बस आती तो लोग जगह पाने के लिए टूट पड़ते थे। यही हाल ट्रेनों में देखने को मिला। पैसेंजर ट्रेनें भरी रहीं और हर प्लेटफार्म पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

औरैया डिपो के पास 68 बसें हैं। इनमें से मात्र 25 बसों को अलग-अलग रूट पर रक्षाबंधन के लिए ही चलाया गया। बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक बस में बहनों की यात्रा फ्री थी। इसे लेकर आम दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही। अलग रूट के लिए आने वाली बसें कम नजर आईं। डिपो में जो बसें पहुंची वो भी खचाखच भरी नजर आईं।
विज्ञापन

भीड़ होने से महिला यात्री सीट पाने के लिए परेशान नजर आईं। वहीं औरैया से इटावा, जालौन, कानपुर, आगरा, दिल्ली, कन्नौज आदि जगहों पर जाने के लिए महिलाएं परिवार के साथ घंटों इंतजार करती दिखीं। बस पहुंचते ही यात्री टूट पड़ते थे, इससे लोग बमुश्किल उतर और चढ़ पा रहे थे। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि बसों की संख्या पर्याप्त है, जो बसें चल रही हैं, उनके फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर रही भीड़
जिले के फफूंद, अछल्दा और कंचौसी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रही। कानपुर-टूंडला मेमू ट्रेन के साथ पैसेंजर ट्रेनें फुल रहीं। ट्रेन से उतरने से लेकर चढ़ने तक में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण स्टेशनों पर आरपीएफ के जवान व्यवस्था संभालते नजर आए। सबसे ज्यादा कानपुर और इटावा जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ रही।

स्थानीय रूट पर वाहनों का टोटा
रक्षा बंधन पर्व के चलते दिबियापुर, फफूंद, अछल्दा, बेला, बिधूना, बाबरपुर, अजीतमल आदि रूट पर चलने वाले वाहन कम नजर आए। इधर, इन रूटों पर रोडवेज बसें भी कम रहीं। इससे लोकल में आने जाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। शहर के सुभाष चौक से कुछ लोग निजी वाहनों को बुक कर गंतव्य को आते-जाते दिखे।

कानपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाएं। संवाद

कानपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed