फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fever patients found in four villages, two with dengue

Auraiya News: चार गांव में बुखार के मिले मरीज, दो को डेंगू

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fever patients found in four villages, two with dengue
औरैया। घरों में जमा पानी की सफाई न किए जाने से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के दो और मरीज मिले। उधर, चार गांवों में बुखार के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों की जांच कर दवाइयां दी। टीम को 12 घरों से एडीज मच्छर का लार्वा मिला है। सीएमओ ने लोगों से घरों में जमा पानी को प्रति सप्ताह बदलने के साथ अन्य सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

दिबियापुर के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी युवक की कानपुर स्थित एक पैथोलॉजी व अजीतमल तहसील क्षेत्र लाल का पुर्वा निवासी युवक की शुक्रवार को सैफई मेडिकल कॉलेज से डेंगू रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इधर, अयाना क्षेत्र के रोशंगपुर, सहार ब्लॉक के गुलहरिया में भी बुखार के मरीजों के होने की जानकारी आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर दी। गांव में बुखार के मरीज मिलने की जानकारी पर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने चारों स्थानों पर स्वास्थ्य टीमें भेजकर जांच के निर्देश दिए। रोशंगपुर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम को दो मरीज डेंगू संदिग्ध मिले।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि लोहिया नगर निवासी डेंगू संक्रमित मरीज का फोन न लगने की वजह से उसे शुक्रवार को खोजा नहीं जा सका। लाल का पुर्वा में बुखार के आठमरीज मिले। टीम ने बुखार पीड़ितों की किट से डेंगू जांच करवाई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 66 घरों की जांच में सात घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला है। गुलहरिया में टीम को आठ बच्चे बुखार से पीड़ित मिले। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां 25 घरों की जांच में एक घर में लार्वा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयाना क्षेत्र के रोशंगपुर में करीब 15 बुखार रोगी मिले, जिसमें दो मरीज डेंगू संदिग्ध मिले हैं। टीम ने गांव के 120 घरों का सर्वे किया है, जिसमें चार घरों से लार्वा बरामद किया गया। यहां शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीमें लगातार गांव में भ्रमण कर रही हैं। जहां पर मच्छरों का लार्वा मिल रहा है, उसे नष्ट कर फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सप्ताह में एक बार अपने घर के कूलर-फ्रिज, छत पर पड़े टायरों, गमलों या किसी बर्तन में जमा पानी को जरूर बदलें। साफ सफाई रखने से बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed