फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fertilizer finished in two-three hours, farmers returned

Auraiya News: दो-तीन घंटे में ही खाद खत्म, लौटे किसान

Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer finished in two-three hours, farmers returned
फोटो-23 एयूआरपी 11 सरायं प्रथम स​मिति पर खाद को खड़े किसान। संवाद
बिधूना। सहकारी समितियों पर मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति नहीं हो रही है। शनिवार को कई समितियों पर खाद तो पहुंची, लेकिन दो-तीन घंटे में ही खत्म हो गई।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को बिना खाद के ही मायूस होकर लौटना पड़ा। किसानों को सोमवार को खाद की दूसरी खेप आने का इंतजार है। शनिवार को सराय प्रथम सहकारी समिति में खाद का वितरण हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों में ही स्टॉक खत्म हो गया। देर से पहुंचे किसान मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन

समिति के सचिव ने बताया कि 300 बोरी खाद मिली थी। इसका वितरण हो गया है और सोमवार को दूसरी खेप मंगाई जाएगी। भटौली सहकारी समिति पर भी कुछ ही किसानों को खाद वितरण की गई। कुदरकोट सहकारी समिति पर पिछले दो दिनों से खाद ही उपलब्ध नहीं है। यहां सोमवार को खाद आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजपुर समिति के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि खाद की मांग अधिक है। जैसे ही खाद आती है, किसानों की भीड़ लग जाती है। कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक समाप्त हो जाता है। सोमवार को नए स्टॉक का इंतजार किया जा रहा है। रुरुकलां और रूपपुर कटरा सहकारी समितियों पर भी यही हाल है। बेला सहकारी समिति पर भी शनिवार को खाद का स्टॉक पहुंचा, लेकिन यहां सोमवार को वितरण कराया जाएगा।
सचिव अभिनाथ ने बताया कि 300 बोरी यूरिया खाद आई है। सोमवार को वितरण होगा। इधर, कई जगहों पर किसान मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से खाद खरीद रहे हैं। हालांकि कालाबाजारी के लिए प्रशासन लगातार छापे डाल रहा है। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि समितियों पर बराबर खाद पहुंच रही है। यह खाद किसानों में वितरण की जा रही है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



बड़े किसानों पर मेहरबानी
क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि कई समितियों में बड़े किसानों का चेहरा देखकर खाद वितरण की जा रही है। जबकि छोटे किसानों को खाद मिलने में कठिनाई आ रही है। खुद को नेता व बड़ा किसान बताने वाले लोगों को कई-कई बोरियां दी जा रही हैं, लेकिन छोटे किसानों को एक या दो बोरी खाद ही मिल पा रही है। इसके लिए भी उसे घंटों लाइन लगानी पड़ती है। इससे कई बार समितियों में नोकझोंक भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed